स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसपी ट्रैफिक की अगुवाई में ब्रीफिंग आयोजित

*प्रशासनिक अधिकारियों एव पुलिस के जोनल/सेक्टर प्रभारियों की मौजदूगी में फोर्स को किया गया ब्रीफ*

*समस्त अधिकारी स्नान समाप्ति तक अपने-अपने जोन सेक्टरों में रहें भ्रमणशील*

*भीड़ का आंकलन कर समय से यातायात प्लान किया जाएगा अलग से लागू*

*सड़क किनारे कोई भी वाहन नही होगा पार्क, सीसीटीवी कैमरे से रखी जायेगी पैनी नजर*

*मेला क्षेत्र को 08 जोन एंव 21 सेक्टर में किया गया विभाजित*

बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक/क्राइम जितेन्द्र मेहरा द्वारा एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में समस्त जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों एवं नियुक्त पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स को ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में स्नान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु विस्तृत से ब्रीफ किया गया।

महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए श्री मेहरा एवं एसपी सिटी पंकज गैरोला( नोडल अधिकारी ) द्वारा सभी जोनल अधिकारी आज सायं तक अपने -अपने जोन सेक्टरों का व्यक्तिगत रुप से भ्रमण करते हुए रह गई कमियां दूर करने के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने व उकत कमियों को आज ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। अधीनस्थ कर्मियों को मेले के दौरान क्या करना है, क्या नहीं के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया। अवगत कराया गया की चार धाम यात्रा भी प्रचलित है जिससे स्नान के दौरान भीड़ बढ़ सकती है हमें अपनी पूरी तैयारी करके रहनी है जिससे कि हम आवश्यकता पड़ने पर अपने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकें l जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूर्ण करें सभी के सहयोग से मेला को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता हैl

समस्त जोनल/सेक्टर अधिकारी स्नान समाप्ति तक अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए स्नान के सम्बन्ध में अपडेट मेला कन्ट्रोल को नोट कराते रहेंगे। किसी भी प्रकार से कोई भी वाहन सड़क किनारे पार्क नहीं होना चाहिए। जो निर्धारित पार्किंग बनायी गयी है उसी पर वाहनों को पार्क कराया जाये।

प्रभारी कंट्रोल रूम को निर्देशित किया गया कि सीमावर्ती जनपदों से ट्रेफिक की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकता के दृष्टिगत वैकल्पिक यातायात प्लान जारी किया जाये जिससे कि किसी भी प्रकार से जाम की स्थिति न बने।

प्रभारी कन्ट्रोल रुम को निर्देशित किया गया कि स्नान पर्व के दौरान राउड़ द क्लॉक सीसीटीवी पर कर्मचारीयों को भली भांति ब्रीफ कर लाभप्रद सूचना से उच्चाधिकारियों को सूचित करायेगे।

*पुलिस बल का विवरण -*

पुलिस क्षेत्राधिकारी – 05, निरीक्षक/थानाध्यक्ष -09, उ0नि0/अ0उ0नि0 – 26, म0उ0नि0 -10, हे0कां0/कां0 – 195, म0कां0 – 51, पी0ए0सी0 तैराक दल- 01 पलाटून, बी0डी0एस0- 02 टीम, घुडसवार – 02 टीम, जल पुलिस- 16कर्म0 गण, अभिसूचना:- 12कर्म0गण, फायर सर्विस- 03 फायर यूनिट

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 3 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 6 views