कल हुई सराय क्षेत्र में फायरिंग की घटना पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन

*02 छुटभैये धरे, बाकी भी जल्द आएंगे कानून की छतरी के नीचे*

*फिलहाल एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद, पड़ताल है जारी*

*ट्रांसपोर्ट नगर सराय में भिड़े थे दो गुट, लाठी डंन्डे /सरिया चलने के साथ ही चले थे कारतूस*

*पुरानी रंजिश में खोया आपा, अब कानून सिखाएगा मर्यादा*

दिनांक 10/05/2025 थाना ज्वालापुर पर एमडीटी के जरिए खबर मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर सराय में फायरिंग हुई हो रही है। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाल के निर्देश पर फोर्स मौके पर पहुंचा तो लोगों की भगदड़ दिखी।

भागते दिखे दो युवकों से पूछताछ करने पर पता चला कि इनके ग्रुप के वंश सैनी का किसी सावन भास्कर नामक व्यक्ति जो जमालपुर थाना कनखल का रहने वाला है से झगड़ा हो गया था। सही मौका देख दोनों ग्रुपों की तरफ से आठ-आठ दस-दस लड़कों ने इकट्ठा होकर एक दूसरे पर जान से करने की नीयत से पहले लाठी डंन्डे और सरिया से मारपीट की और फिर एक दूसरे पर फायरिंग की।

युवकों के कब्जे से तमंचा और खोखा कारतूस बरामद होने पर दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 225/2025 धारा 3(5)191 (2)191(3)190 109 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया।

अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु अलग से टीमें गठित की गई हैं। घरों व संभावित ठिकानो पर लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं

*पकड़े गए युवक-*

1-महेश पुत्र मनोज निवासी सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष

2- रंजीत पुत्र रामलाल निवासी उपरोक्त उम्र 23

*बरामदगी-*

1- 315 बोर देशी तमंचा- 01

2- खोखा राउंड- 01

*पुलिस टीम-*

1-अ.उ.नि. प्रताप दत्त शर्मा

2-हे.का.हिमेश चन्द्र

3-का. दिनेश कुमार

4-का. प्रमोदपुरोहित

5-का. रवि कुमार

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 5 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 6 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views