योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति:श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पंचतत्व में विलीन होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि मां का स्थान संसार में सबसे ऊंचा होता है और मां का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सावित्री देवी ने अपने जीवन में जिस सादगी, त्याग, तपस्या और संस्कारों का परिचय दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि एक मां के संस्कार ही संतान के व्यक्तित्व और जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व में धर्म, राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण के जो गुण दिखाई देते हैं, उनमें उनकी माता के संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा, “सावित्री देवी ने अपने पुत्र को ऐसे संस्कार दिए, जिन्होंने उन्हें संन्यास और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आज उनका पंचतत्व में विलीन होना अत्यंत भावुक और पीड़ादायक क्षण है। संत समाज इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार के साथ खड़ा है।

श्रीमहंत ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में मां को प्रथम गुरु का दर्जा दिया गया है। मां के संस्कार व्यक्ति के जीवन में सदैव मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। सावित्री देवी ने अपने परिवार को धर्म और संस्कारों से जोड़े रखा तथा उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी रहेगा।

उन्होंने मां भगवती मनसा देवी और भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके पूरे परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संत समाज की संवेदनाएं हमेशा योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के साथ रहेंगी।

  • Related Posts

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने…

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 9 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 26 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 32 views