कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि कुंभ की व्यवस्थाओं और आर्थिक पारदर्शिता को लेकर संत समाज में विवाद और असंतोष है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वरिष्ठ संत ने खबर का खुलकर खंडन किया और इसे तथ्यों से परे बताया। साथ ही सरकार से ऐसे न्यूज पोर्टल का संचालन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वरिष्ठ संत ने कहा कि एक ओर सरकार 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों को भव्य और दिव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ न्यूज पोर्टल बिना ठोस प्रमाण के नकारात्मक खबरें प्रकाशित कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ केवल आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और आस्था का प्रतीक है। ऐसे में निराधार आरोप लगाकर संत समाज की छवि धूमिल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी साधु संत द्वारा आर्थिक मांग या दबाव की कोई घटना हुई है तो उसका ठोस प्रमाण सार्वजनिक किया जाए। बिना दस्तावेज और तथ्य के आरोप लगाना पत्रकारिता की मर्यादा के विपरीत है। संत ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग हरिद्वार कुंभ को लेकर भ्रम फैलाने में लगे हैं, जिससे आम श्रद्धालुओं में गलत संदेश जा रहा है। ऐसे लोगों को प्रमाण सहित बात रखनी चाहिए, अन्यथा संत समाज को बदनाम करने की कोशिश बंद करनी चाहिए।

वहीं सूत्रों का कहना है कि पूर्व में आयोजित कुंभ मेलों के दौरान सरकारों द्वारा विभिन्न अखाड़ों को जो आर्थिक सहायता दी गई, वह परंपरानुसार व्यवस्थाओं के संचालन के लिए होती रही है। यह सहायता किसी एक अखाड़े तक सीमित नहीं रही। यदि कोई यह दावा करता है कि किसी एक अखाड़े ने सहायता नहीं ली, तो उसका भी स्पष्ट प्रमाण सामने आना चाहिए। वहीं संत समाज का कहना है कि कुंभ जैसे वैश्विक आयोजन को विवादों में घसीटना उचित नहीं है। यदि किसी को पारदर्शिता को लेकर शंका है तो प्रमाण के साथ खबर प्रकाशित की जाए।

सनसनीखेज खबरें प्रकाशित कर धार्मिक परंपराओं पर सवाल खड़े किए जाएं। संतों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार की जांच या तथ्यात्मक चर्चा से पीछे नहीं हैं, लेकिन निराधार आरोपों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार को ऐसे न्यूज पोर्टल और मंचों को चिन्हित कर कार्रवाई करनी चाहिए, जो सरकार की तैयारियों के साथ ही कुंभ मेले जैसे धार्मिक आयोजन को बदनाम कर रहे है।

  • Related Posts

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    महंत रवि पुरी महाराज ने विधि-विधान से किया कन्याओं का पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद हरिद्वार। गुप्त नवरात्रि के समापन अवसर पर हरिद्वार के प्राचीन हनुमान घाट स्थित प्राचीन हनुमान…

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    हरिद्वार। कनखल स्थित एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित शैक्षणिक मूल्यांकन संस्था केरियर्स360 ने वर्ष 2026 की राष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 2 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 4 views

    अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया नमन, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 4 views

    महिलाओं की भागीदारी से व्यापार संगठन को मिलेगी नई शक्ति : विदुषी निशंक

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र, चढ़ावे में पारदर्शिता पर ट्रस्ट का बड़ा कदम

    • By Admin
    • July 15, 2026
    • 7 views

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 9 views