गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

हरिद्वार।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की हरिद्वार में आयोजित जनसभा के बाद श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि गृहमंत्री के संबोधन ने कार्यकर्ताओं और जनता में नया उत्साह भर दिया है और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

शनिवार को आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में साधु-संतों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान संत समाज ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन सुना। कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज भारत की पहचान वैश्विक मंच पर मजबूत हुई है। विश्व के कई बड़े देश भारत की भूमिका को गंभीरता से देख रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुनते हैं। श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का नेतृत्व संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे है और उनकी जनसभा ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।

इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने भी जनसभा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि संत समाज हमेशा राष्ट्रहित और समाजहित के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले चुनावों में जनता विकास और स्थिरता को प्राथमिकता देगी और भाजपा को पुनः समर्थन देंगे।

  • Related Posts

    आयुर्वेद से ही स्वस्थ जीवन संभव: डॉ. मनीषा दीक्षित

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में ‘आयुर्वेद और आधुनिक जीवनशैली’ विषय पर एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शहर…

    निरंजनी अखाड़ा में साध्वी निरंजन ज्योति का हुआ भव्य स्वागत

    सनातन को आगे बढ़ा रहे पीएम मोदी और सीएम धामी: श्रीमहंत रविंद्रपुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुर्वेद से ही स्वस्थ जीवन संभव: डॉ. मनीषा दीक्षित

    • By Admin
    • April 21, 2026
    • 3 views

    निरंजनी अखाड़ा में साध्वी निरंजन ज्योति का हुआ भव्य स्वागत

    • By Admin
    • April 21, 2026
    • 4 views

    कनखल में अक्षय तृतीया पर राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन

    • By Admin
    • April 19, 2026
    • 4 views

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 6 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 8 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 8 views