मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

हरिद्वार। बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। इस मामले में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बयान की निंदा की है। मीडिया को जारी बयान में श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक संत परंपरा से जुड़े व्यक्ति भी हैं। ऐसे में किसी की मां को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करना न केवल अमर्यादित है बल्कि समाज में अनावश्यक तनाव पैदा करने वाला भी है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी भाषा और आचरण में संयम बरतना चाहिए। किसी भी व्यक्ति की माता के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना भारतीय संस्कृति और सभ्यता के विरुद्ध है। इस प्रकार की बयानबाजी से समाज में वैमनस्य फैलता है और आपसी सौहार्द प्रभावित होता है।

डॉ रविंद्रपुरी महाराज ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की आपत्तिजनक और मर्यादा के विपरीत टिप्पणी करने से बचे। उन्होंने कहा कि संत समाज हमेशा समाज में शांति, सद्भाव और मर्यादित संवाद का पक्षधर रहा है, यदि मौलाना के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तो संत समाज खुद मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा और मौलाना को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views