जिला प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

समाज को दिशा देने में पत्रकारिता की अहम भूमिका-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

पत्रकारों ने हमेशा ही कुशलता से अपने दायित्व को निभाया है-प्रेमचंद अग्रवाल

हरिद्वार, 11 मई। जिला प्रेस क्लब रजि.हरिद्वार का शपथ ग्रहण समारोह संतों, राजनीति व समाजसेवा से जुड़े लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शंकर आश्रम के समीप स्थित होटल में अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री सुखदेव सिंह नामधारी, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी नागेंद्र महाराज, स्वामी दिनेश दास, महंत शुभम गिरी, महंत रघुवीर दास ने जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुमताज आलम खान, उपाध्यक्ष मन्नवर कुरैशी, नौशाद अली, सचिव सनोज कश्यप, मनोज ठाकुर, संगठन मंत्री केशव चौहान, प्रचार मंत्री सद्दाम हुसैन को पद के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी।

कवि रमेश रमन के संचालन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि समाज को दिशा देने में पत्रकारिता की अहम भूमिका है। पत्रकार सरकार व समाज के बीच सेतू कार्य करते हुए समस्याओं के समाधान में भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पत्रकार पत्रकारिता के मानदंडों का ध्यान रखते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पाकिंस्तान के साथ उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों में जिस प्रकार पूरे देश ने एकजुटता प्रदर्शित की है। उसका एक बड़ा संदेश पूरी दुनिया में गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया समेत पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास में योगदान करने के साथ विषम परिस्थितियों में भी पत्रकारों ने हमेशा ही कुशलता से अपने दायित्व को निभाया है। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत पुराना भारत नहीं है। आतंकवादियों के जरिए पहलगाम में पर्यटकों की हत्या कराने वाले पाकिस्तान को देश की सेनाओं ने मूंहतोड़ जवाब दिया है। जिससे पाकिस्तान सीजफायर के लिए बाध्य हुआ। पूर्व राज्यमंत्री सुखदेव सिह नामधारी ने जिला प्रेस क्लब पदाधिकारियों व कार्यकारणी को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं। वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता का महत्व और बढ़ गया है। महामंडलेश्वर स्वामी ललितंानंद गिरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने जिला प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज को एकता के सूत्र में बांधने के साथ सरकार की उपलब्धियों के साथ कमियों को उजागर करने का काम भी करते हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने भी जिला प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में संतों के दिए एकता अखंडता के संदेश से राष्ट्र को प्रेरणा मिलेगी। समाज में समरसता का वातावरण बनेगा। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप ने सभी अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। राकेश वालिया ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए जनसमस्याओं के समाधान में भूमिका निभाने के साथ जिला प्रेस क्लब के सदस्यों के हितों के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में भारत माता मंदिर के प्रबंधक आईडी शास्त्री, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, डा.विशाल गर्ग, सुशांत पाल, गणेश भट्ट, रोहित वर्मा, कुणाल शर्मा, राकेश वर्मा, प्रमोद कुमार, ठाकुर मनोजानंद, प्रवीण कश्यप, नदीम सलमानी सहित जिला प्रेस क्लब के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    पूरी दुनिया के लोग अपना रहे सनातन संस्कृति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी विश्व समुदाय को नई दिशा दे रही भारतीय ऋषि परंपरा-स्वामी बालकानंद गिरी सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगी-महामंडलेश्वर योगमाता…

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    *वर्तमान पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है: डॉ युधिष्ठिर लाल* *श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, सद्भाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 3 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 5 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 3 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 5 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 6 views