श्री मानसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने श्री गंगोत्री धाम भेजा खाद्य सामग्री से भरा ट्रक 

हरिद्वार। हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से

श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गंगोत्री धाम के लिए एक ट्रक राशन से भरी सामग्री भोग प्रसाद के लिए भेजी गई। शनिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर राशन से भरे ट्रक को श्री गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान श्री गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा,एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा भी मौजूद रहे।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हर वर्ष श्रीगंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद सबसे पहले हरिद्वार की मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा भेजे गए राशन द्वारा बनाए गए राशन का भोग लगाया जाता है। श्रद्धा भाव से यह कार्य अनवरत जारी है। श्रीगंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद वो सभी तीर्थ यात्रियों के लिए मंगल कामना करते हैं कि सबको मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त हो।मनसा के आशीवार्द से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय होगी।

एसडीएम अजयवीर सिंह ने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के इस पुनीत कार्य की सराहना की और कहा कि वो आशा करते हैं कि यह जनसेवा के कार्य ऐसे ही चलते रहें और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी का आशीर्वाद मिलता रहे।

श्री गंगोत्री धाम के रावत शिव प्रकाश महाराज ने कहा कि 29 अप्रैल को 11 बजकर 57 मिनट पर मां भगवती गंगा जी की डोली ऊखीमठ से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। 30 अप्रैल को 10 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा भेजे गए राशन से सबसे पहले भोग लगाया जाएगा।

श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने कहा कि मां मनसा के आशीर्वाद से यह सब कार्य हो रहा है। जब तक मां का आशीर्वाद मिलेगा तब तक यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।

इस दौरान एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा,भाजपा नेता डॉक्टर विशाल गर्ग,अमृत गिरि,भोला शर्मा,टीना टुटेजा,शुभम गोयल और अर्जुन सिंह,सुंदर राठौर आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,श्री महंत दर्शन भारती महाराज ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री को दी बधाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 5 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 4 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views