उत्तराखंड पत्रकार यूनियन हरिद्वार के जिलाध्यक्ष प्रमोद गिरि, महामंत्री महावीर नेगी एवं कोषाध्यक्ष रितेश तिवारी बने

हरिद्वार, 27 अप्रैल। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन हरिद्वार जिला इकाई की वार्षिक चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को विवेक विहार स्थित जिला कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं महामंत्री आवेश अंसारी के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में वार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से प्रमोद गिरि को जिलाध्यक्ष, महावीर नेगी को महामंत्री एवं रितेश तिवारी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। जिलाध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित करते हुए ठाकुर रविंद्र सिंह ने प्रमोद गिरि का नाम रखा, जबकि महामंत्री पद हेतु आवेश अंसारी ने महावीर नेगी का तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए रूपेश वालिया ने रितेश तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्तावों पर उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन जिला हरिद्वार ईकाई के वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉ. विशाल गर्ग, अश्वनी अरोड़ा, मुदित अग्रवाल, रूपेश वालिया, पंकज कौशिक, विकास चौहान एवं आनंद गोस्वामी ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रमोद गिरि, महामंत्री महावीर नेगी एवं कोषाध्यक्ष रितेश तिवारी को माला पहनाकर स्वागत किया एवं उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक के समापन पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान अश्विनी अरोड़ा, मनीष कुमार, वासुदेव राजपूत, प्रवीण कुमार, एस.अली, कुलदीप, चंद्रशेखर गोस्वामी, रूपेश वालिया, विकास चौहान, दीपक मौर्य, दिनेश शर्मा, विशाल गोस्वामी, आर.अहमद, नौशाद खान, मनीषा सूरी, विजय कुमार बंसल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय शिविर का हुआ समापन हरिद्वार,शुक्रवार को अलकनंदा घाट पर अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय शिविर का हुआ समापन। अन्नदाता…

    त्याग, तपस्या और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    महंत देवानंद वन का योगदान सदैव रहेगा स्मरणीय, संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून : श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी हरिद्वार, 12 जून। राजस्थान के निरंजनी अखाड़े के ब्रह्मलीन महंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 3 views

    त्याग, तपस्या और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 5 views

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 4 views

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 8 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views