
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,श्री महंत दर्शन भारती महाराज ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री को दी बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को देहरादून में संत समाज की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। संतों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही उत्तराखंड की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की।
श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।
महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के रूप में पूरे विश्व में है। प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर संतों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए प्रदेश में शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतों का आभार व्यक्त किया और उनके आशीर्वाद को अपने लिए प्रेरणादायी बताया।
श्री महंत दर्शन भारती महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज,भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।
