आगामी अर्द्ध कुम्भ मेले को कुम्भ की तर्ज पर आयोजित किया जायेगा:डॉ.आर. राजेश कुमार

हरिद्वार 26 अप्रैल 2025- आगामी अर्द्ध कुम्भ मेले के सफल संचालन हेतु सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सिंचाई डॉ.आर. राजेश कुमार ने विभिन्न घाटों एवं स्थलों का मौका मुआयना किया तथा जिला प्रशासन, सिंचाई व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ डाम कोठी में एक महत्वपूर्ण बैैठक ली।

उन्होंने बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी अर्द्ध कुम्भ मेले को कुम्भ की तर्ज पर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मां गंगा के दर्शन तथा मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसलिए सभी 104 घाटों (कुल लम्बाई 12.3 किमी) की मरम्मत तथा सौन्दर्यकरण कार्य समय रहते कर लिया जाये। उन्होंने मरम्मत कार्य चरणबद्ध तरीके से सम्पन्न कराने हेतु घाटों की प्राथमिकता का निर्धारण करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु विशेष ध्यान देने के भी निर्देश सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं को दिये।

उन्होंने स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि सभी घाटों को आपस में जोड़ने हेतु मायापुर बैराज से ऊपरी गंगा पर जटवाड़ा पुल तक लगभग 3.5 किमी व वैरागी कैम्प की ओर लगभग 2 किमी नए घाटों के निर्माण हेतु सोलिड प्रस्ताव तैयार कर शासन में प्रस्तुत किया जाये। उन्होंने स्लोब, फिजिबिलिटी चैक करते हुए सुरक्षा मानकों के आधार पर ही नए घाटो के निर्माण हेतु साइंटिफिक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान सूखी नदी (खड़खड़ी) पर नया पुल बनाने तथा धनोरी-सिडकल रोड पर स्थित 170 साल पुराने पुल का नवनिर्माण कराने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सिंचाई विभाग के अण्डर में आने वाली 26 किमी रोड़ का निर्माण एवं मरम्म्त कार्य भी कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं को दिये।

उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान चारधाम यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस बार 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बना रहे हैं, इसके अलावा हमारे 50 स्क्रीनिंग पॉइंट्स भी रहेंगे जहां पर हमारे अधिकारी तैनात रहेंगे और यात्रियों की स्क्रीनिंग करेंगे इस बार यह प्रावधान रखा है कि 50 वर्ष से ऊपर आयु के जितने भी यात्री हैं उनकी अनिवार्य स्क्रीनिंग की जायेगी। पिछले साल लगभग 9.50 लाख यात्रियों की स्क्रीनिंग कराई गई थी और इस बार यह आकड़ा उसे भी ज्यादा होगा ऐसी उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जितने भी डॉक्टर हैं सब की ट्रेनिंग की व्यवस्था की है। स्वास्थ्य विभाग की और से लगभग 60 स्पेशलिस्ट तैनात किए हैं, 40 एमबीबीएस डॉक्टर तैनात किये है, इसके अलावा भारत सरकार से भी विभिन्न एम्स के माध्यम से हमारे पास अभी 16 स्पेशलिस्ट आ गए हैं और 20 से 30 और स्पेशलिस्ट हमें भारत सरकार से मिलेंगे ऐसी उम्मीद है। बहुत अच्छे से अच्छे व्यवस्थित तरीके से हम लोग स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से चार धाम यात्रा सुचारू करेंगे पोस्ट है। बद्रीनाथ रूट पर पांच एक्स्ट्रा मेडिकल रिलीफ पोस्ट बना रहे हैं तथा यमुनोत्री जी वाले रोड में दो एक्स्ट्रा मेडिकल रिलीफ पोस्ट बना रहे हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई बीके मौर्य, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई ओम जी गुप्ता, डीसी उनियाल, अनिल राठौर, मनोज कुमार, अभिहीत अधिकारी महिमानन्द जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 4 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views