ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मिले कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, क्षेत्र में सड़कों, पुलों के निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

*पीएमजीएसवाई पुलों के लिए पहुंच मार्गो का निर्माण जल्द: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी*

देहरादून, 26 मई। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भेंट की। उन्होंने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

विधायक अनिल नौटियाल ने ग्राम्य विकास मंत्री से बकरियाबैंड से छिमटा, जंगलचट्टी (खेती) से सिराना, गॉल से मठकोट, बुंगीधार मेहलचोरी बछुआबाण से कोलानी और देवपुरी तक के पांच मोटर मार्गों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि इन स्थानों पर बने पुलों के साथ अप्रोच रोड का कार्य अधूरा है। इसके अतिरिक्त, विधायक ने लाटूगैर से नैणी (3.5 किमी) और स्यूंणी मल्ली (4.5 किमी) सड़क की खस्ताहाल स्थिति की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में उपस्थित पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि वे तुरंत क्षेत्र का दौरा करें और अप्रोच रोड का कार्य शीघ्र पूरा करें, ताकि आमजन को इन पुलों का पूर्ण लाभ मिल सके। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्वयं फील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों का विकास सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य अभियंता संजय पाठक, मुख्य अभियंता गढ़वाल मनीष मित्तल उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 8 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 9 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 10 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 11 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views