राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने भगत सिंह चौक, सिंह द्वार तथा का स्थलीय निरीक्षण किया

हरिद्वार । राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने भगत सिंह चौक, सिंह द्वार तथा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान इन क्षेत्रों में बारिश के दौरान होने वाले जल भराव के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने भगत सिंह चौक के निरीक्षण के दौरान भेल क्षेत्र से आने वाले पानी को डायवर्ट करने के लिए भेल, नगर निगम तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने चंद्राचार्य चौक पर जल भराव के कारणों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जल निकासी की तात्कालिक व्यवस्था हेतु पम्प की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सिंह द्वारा के पास तक आने वाले दोनों नालों को जोड़ने तथा पानी की निकासी हेतु कार्यवाही करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जल निकास हेतु जब तक दीर्घकालिक समाधान न हो जाए तब तक जल निकासी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी हेतु पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। 

उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हरिद्वार के तीन मुख्य चौराहे सिंहद्वार, शंकराचार्य चौक और भगत सिंह चौक में पानी का इतना भराव हो जाता है कि लोगों को बहुत मुश्किल हो जाती है मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में पूरे प्रदेश के अंदर आपदा से पूर्व जिन क्षेत्रों से आपदा आती है उन सभी क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को सही करने के लिए आपदा जिला प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत मुख्य स्थलों का निरीक्षण और प्रशिक्षण करना भी है ताकि मुख्य समस्याओं का सब से विचार विमर्श कर रचनात्मक रूप से आगे बढ़े । इन तीनों चौराहे पर जो पानी का भराव के साथ जो पंपिंग सेट है उसकी व्यवस्था सूचारु रूप से करने के लिए कहा गया है। सिंहद्वार पर नालों के बीच में जो पानी है वहां क्रॉस नहीं हो रहा उसे नालों के अंदर क्रॉसिंग बने और भगतसिंह चौक से जो पानी गंगा जी का तरफ जाता है गंगा जी का लेवल अप और डाउन होने के बाद ही जल भराव का पानी क्रॉस होता है, तो बीएचईएल प्रबंधन के साथ विचार विमर्श कर उसे समस्या का निदान करने के लिए अधिकारियों से चर्चा करेंगे सभी कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण के अंतर्गत प्रतिभाग किया है तथा प्रशासनिक अधिकारी के सभी लोग हैं। मानसून सत्र से पहले चाक चौबंद व्यवस्था करने में तत्परता से सभी विभाग संयुक्त रूप से कार्यप्रणाली के रूप में लगे हैं, निश्चित रूप से इस बार समाधान अच्छा होगा और माननीय मुख्यमंत्री जी के अपेक्षा के अनुरूप सभी लोग तत्परता से कार्य में लगे हैं और समस्या का निराकरण कर रहे हैं।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा , जिला महामंत्री आशु चौधरी उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, विशाल गर्ग, वासु पाराशर, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय शर्मा,सहायक अभियंता जल निगम भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एव जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 10 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 23 views