पेश आ रही हर चुनौती को स्वीकार करती कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की टीम

*थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत रात्रि में गोली मारकर की गई थी हत्या*

*न कोई सर्विलांस और न कोई डिजिटल सपोर्ट, मैनुअल पुलिसिंग से मिली कामयाबी*

*कलयुगी पुत्र ही निकला पिता की मौत का हत्यारा*

*आरोपी ने पिता की रोक-टोक करने की आदत के कारण की पिता की हत्या*

*48 घंटे के भीतर पुलिस ने किया घटना का अनावरण बेटा निकला पिता का कातिल*

*पिता की मौत पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे पुत्र को हरिद्वार पुलिस की तिरछी नजर ने भांप,किया गिरफ्तार*

*पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000 का इनाम एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा ₹25000/इनाम की घोषणा की गई*

दिनांक 23/24.05.2025 की रात्रि में थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हस्तमौली बस्ती निवासी सौरभ पुत्र मलखान द्वारा 112 नंबर पर सूचना दी गई कि उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही थाना खानपुर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और प्रातः 4:30 बजे घटनास्थल पर पहुँच कर मौका मुआयना किया गया। मौके पर एक व्यक्ति मलखान पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र सिंह मृत अवस्था में पाया गया, जिसके सीने में गोली मारी गई थी।

पुलिस ने मु0अ0सं0-134/2025 पंजीकृत कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और आवश्यक साक्ष्य संकलन व पंचायतनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। घटनास्थल पर कोई कैमरा या डिजिटल साक्ष्य न होने के कारण केस को मैन्युअल पुलिसिंग के माध्यम से हल करने का निर्णय लिया गया।

पुलिस की टीम ने मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई तो ज्ञात हुआ कि मृतक मलखान एक साधारण जीवन जीता था, जिसे शराब पीने की लत थी। उसका बड़ा पुत्र सूरज घर पर ही रहता था और अधिकतर समय मोबाइल में पबजी, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर व्यर्थ करता था। मृतक का पुत्र सूरज लड़कियों से भी फोन पर बातें किया करता था,जिस पर मृतक मलखान को आपत्ति थी। मृतक द्वारा अपने पुत्र को समय बर्बाद न करने के लिए अक्सर टोका-टोकी की जाती थी। अभियुक्त द्वारा बताया कि मेरे पिता खुद तो कुछ काम धंधा करते नहीं थे, मेरी मां दिहाड़ी मजदूरी पर जाती थी, मेरे पिता मेरी मां पर बोझ बनते जा रहे थे। जिस कारण मृतक का उसके बड़े पुत्र सूरज से लगातार विवाद हो रहा था।

घटना के दिन भी मृतक और उसके पुत्र सूरज के बीच मामूली विवाद हुआ था। जैसे ही मलखान चारपाई पर सोया, उसके पुत्र सूरज ने सीने में गोली मार दी और फिर चुपचाप अपने बिस्तर पर लेट गया। घर पर मृतक की पत्नी और छोटा पुत्र भी थे, जो गहरी नींद में सो रहे थे। गोली की आवाज से हल्की सी हलचल हुई परंतु कोई स्पष्ट स्थिति न पाकर पुनः सो गए। प्रातः 4:00 बजे जब मृतक की पत्नी ने पति को उठाया तो खून से लथपथ अवस्था में मृत पाया, और शोर मचाया।

*मासूम बनने की कोशिश में छिपा अपराधी*

बेटे सूरज ने भी मगरमच्छ के आंसू बहाकर मातम में भाग लिया, परंतु हरिद्वार पुलिस की सूक्ष्म दृष्टि ने उसकी हरकतों में संदेह देखा। जब पुलिस ने सघन पूछताछ की, तो आरोपी टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने पिता की रोज-रोज की डांट से परेशान था, इसी कारण उसने अपने पास मौजूद 12 बोर के तमंचे से हत्या कर दी और हत्या के बाद तमंचे को पास ही गन्ने के खेत में फेंक दिया।

*बरामदगी एवं कानूनी कार्यवाही-*

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया। इस पर संबंधित धाराओं में मुकदमे में बढ़ोतरी की गई और अभियुक्त सूरज को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी-*

सूरज पुत्र मलखान निवासी ग्राम हस्तमौली बस्ती थाना खानपुर हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष

*पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह

2. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल

3. उ0नि0 समीप पाण्डेय (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर)

4. उ0नि0 उपेन्द्र सिंह

5. उ0नि0 भजराम चौहान

6. म0उ0नि0 कल्पना शर्मा

7. हे0का0 भीम सिंह

8. का0 अरविन्द रावत

9. का0 त्रिपेन सिंह

10. का0 अशोक

11. का0 दीपक भारती

  • Related Posts

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    पूरी दुनिया के लोग अपना रहे सनातन संस्कृति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी विश्व समुदाय को नई दिशा दे रही भारतीय ऋषि परंपरा-स्वामी बालकानंद गिरी सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगी-महामंडलेश्वर योगमाता…

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    *वर्तमान पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है: डॉ युधिष्ठिर लाल* *श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, सद्भाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 1 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 3 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 3 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 5 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 6 views