शांतिकुंज ने खानपुर ब्लॉक के 1815 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट बाँटा

हरिद्वार 26 मई।

मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजनांतर्गत गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज की व्यवस्था मण्डल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या जी की अगुवाई में सोमवार को खानपुर विकासखण्ड के 33 प्राथमिक विद्यालयों के 1815 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट वितरित किये गये। वितरण समारोह का आदरणीया शैफाली पण्ड्या सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आदरणीया शैफाली पण्ड्या ने कहा कि शिक्षा ही वह नींव है जिस पर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है। हम सभी का सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि हर बच्चा शिक्षा से जुड़ सके और आत्मनिर्भर बन सके। व्यवस्थापक श्री योगेंद्र गिरि जी ने कहा कि शिक्षा सभी को समान रूप से मिलनी चाहिए। यह हर बच्चे का अधिकार है।

इस दौरान आदरणीया शैफाली पण्ड्या ने खानपुर विकासखंड के 33 प्राथमिक विद्यालयों 1815 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट बाँटीं। स्कूल बैग किट पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनके अभिभावकों का कहना है कि हमारे बच्चों को स्कूल बैग किट देकर आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी एवं आदरणीया शैफाली पण्ड्या जी ने जो स्नेह, सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान किया है, वह वास्तव में सराहनीय है। इससे बच्चों में न केवल पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी सशक्त होगा। इस सेवा-कार्य के माध्यम से शांतिकुंज परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया।

बताते चलें कि इसी योजनांतर्गत देसंविवि के युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या जी के नेतृत्व में प्रथम चरण में विगत २३ मई खानपुर ब्लॉक के 11 राजकीय विद्यालयों के 981 विद्यार्थियों को स्कूली बैग किट बांटे थे।

वितरण समारोह के अवसर पर शांतिकुंज से श्री अजय त्रिपाठी, मंगल सिंह गढवाल, अनंत पैरामेडिकल कॉलेज से श्री योगेश परमार, नरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, जयसिंह यादव, केहर सिंह जी, शिक्षक संघ से प्रमोद जी तथा बीआरसी पवन वर्मा जी आदि उपस्थित रहे।

इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को दिये गये स्कूल बैग किट-

महेशरा, करणपुर, सिकंदरपुर, मोहम्मदपुर, माजरी, गोवर्धनपुर, रूहालकी, सईपुर, अब्दीपुर, मथाना, याहियापुर, धरमपुर, अब्दुल रहीमपुर, बरवाला, बालचंद वाला, टांडा जलालपुर, प्रहलादपुर, हस्तमौली, शाहपुर, जोगावाला, नियामतपुर, लालपुर, लालचंद वाला, कलसिया, वालावाली, डुमनपुरी, गिद्दावाली, कानेवाली, पोडोवाली, डेरियो, मिर्जापुर शादत, पूरनपुर, जोगावाला आदि विद्यालय शामिल रहे।

  • Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए…

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    *हरिद्वार:* हरिद्वार-रूड़की रोड स्थित बहदराबाद टोल प्लाजा के समीप श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 3 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 5 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 7 views

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 7 views