अंकिता भंडारी मामले पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे लोगों पर कार्रवाई की जाए-संदीप खत्री

हरिद्वार, 24 दिसम्बर। रविदासीय धर्म प्रचारक रविदासी संदीप खत्री ने कहा है कि अंकिता भंडारी के हत्यारे जेल की सलाखांे के पीछे भेज दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग घटना पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारांे से वार्ता करते हुए संदीप खत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कुछ लोग सोशल मीडिया पर तथ्यहीन और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। दुख का विषय है कि जब अंकिता भंडारी की हत्या हुई तो ऐसे लोग कहीं नजर नहीं आए और अब इस मामले को लेकर राजनीति कर रहे हैं। संदीप खत्री ने कहा कि कांग्रेस इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करने में लगी हुई है। लेकिन अंकिता के परिवार की आर्थिक सहायता इन लोगों द्वारा नहीं की गई। जो लोग इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार कर भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे लोगांे का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर ऑडियो वीडियो जारी कर भ्रम फैला रहे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ऑडियो वीडियो की सत्यता का भी पता लगाया जाए। संदीप खत्री ने कहा कि बेटियों के सम्मान के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views