कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

हरिद्वार। कांवड़ मेला शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न होने पर क्षेत्रीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की जमकर सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि मेले के दौरान पुलिसकर्मियों ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसी क्रम में क्षेत्रीय व्यापारियों ने चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार का नागरिक अभिनंदन किया। व्यापारियों ने उन्हें साफा पहनाकर और फूल-मालाएं भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र में सुचारू कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

व्यापारी विनोद मिश्रा ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद पुलिस ने जिस धैर्य, अनुशासन और तत्परता के साथ व्यवस्थाएं संभालीं, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने दिन-रात ड्यूटी कर व्यापारियों, स्थानीय निवासियों और कांवड़ यात्रियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार और उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस के साथ स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने भविष्य में भी पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही।

इस अवसर पर विकास मलिक, हरि नेगी, धननंदन पांडे, दक्ष जमदग्नि, संजय गर्ग, भुवन भट्ट, तरुण बेरी, सुमित बडोला, दीवान सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 5 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views