राष्ट्रीय महासचिव का हरिद्वार में स्वागत, राशन डीलरों के मानदेय और कमीशन पर मंथन

हरिद्वार,। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर बासु गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। उत्तरी हरिद्वार स्थित चेतन ज्योति आश्रम में आयोजित बैठक के दौरान राशन डीलरों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष खेदार बृजवासी सहित प्रदेश के सभी 13 जिलों से आए पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में प्रदेशभर के राशन डीलरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष खेदार बृजवासी ने सरकार से मांग की कि राशन डीलरों को तय समय पर लाभांश दिया जाए तथा जिन डीलरों का लाभांश और भाड़े की धनराशि लंबित है, उसे तत्काल जारी किया जाए। साथ ही केंद्रीय स्तर पर ई-पास मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीनों को हटाने, उत्तराखंड में केंद्रीय खाद्य विभाग की ओर से अतिरिक्त मार्जिन मनी दिए जाने की मांग उठाई गई।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कश्यप ने कहा कि राशन डीलरों का न्यूनतम मानदेय तय किया जाना चाहिए। मशीनों के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है और राशन दुकानों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। उन्होंने मशीन संचालन की प्रक्रिया को सरल बनाने की आवश्यकता जताई। जिला महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि राशन डीलरों का कार्यभार तो बढ़ा दिया गया है, लेकिन उसके अनुपात में कमीशन नहीं बढ़ाया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव विशंभर बासु ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि राशन डीलरों की समस्याओं को केंद्र सरकार तक मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर में करीब 5.51 लाख राशन डीलर कार्यरत हैं, जिनकी कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। नियमों के अनुसार तीन वर्ष में कमीशन की समीक्षा होनी चाहिए, लेकिन अब तक इसमें वृद्धि नहीं की गई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू, छोटे राशन डीलरों के लिए न्यूनतम मानदेय और कमीशन बढ़ोतरी की मांग कैबिनेट स्तर तक पहुंचाई गई है। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो फरवरी में संगठन की बैठक के बाद आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कक्कड़, हरीश पंत, प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, सलाहकार भरतवीर, कृष्ण गोसाई, धर्मानंद, नरेंद्र शर्मा, कुंदन शर्मा, सतेंद्र सहित बड़ी संख्या में राशन डीलर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 14 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 20 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 22 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 21 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 26 views