सत्ती ध्रुव बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

शिवालिक नगर, 23 दिसंबर 2025:

सत्ती ध्रुव बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवालिक नगर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी एवं कैरम जैसे लोकप्रिय खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स वर्ग में पटेल ग्रुप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में साक्षी, वेदिका, जानवी, दिव्यांशी, अनुष्का, हेरा, रानी, तनीषा, नूतन सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में जवाहर ग्रुप ने जीत दर्ज की। इस ग्रुप से भावना, माही, प्रतीक्षा, हर्षिता, समीक्षा, वेदिका, कनक, श्रेया, अर्चना आदि छात्राओं ने टीम को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

जूनियर बालक कबड्डी वर्ग में भी पटेल ग्रुप ने बाजी मारी। टीम के हर्षित, दीपक, नवनीत, लकी, आयुष, आशु, कबीर, यश, कलिया, हैप्पी आदि खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। सीनियर बालक वर्ग में भी पटेल ग्रुप ने विजय प्राप्त की, जिसमें तनिष्क, अक्षत, मुकुल, करण, अंकेश, सक्षम, नमन, प्रद्युमन, अनंत सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।

इसके साथ ही पहले दिन कैरम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जूनियर बालक वर्ग में पटेल हाउस से अनमोल और रितिक विजेता रहे। जूनियर गर्ल्स वर्ग में पटेल हाउस की काजल और अंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में जवाहर ग्रुप से अभिनव और अभिषेक विजेता बने, जबकि सीनियर गर्ल्स वर्ग में जवाहर हाउस से ऋतिक ने जीत दर्ज की।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्याम लाल बाली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 3 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 6 views