UKSSSC परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर

हरिद्वार पुलिस

*एसएसपी हरिद्वार ने निष्पक्ष परीक्षा करवाने हेतु अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*परीक्षा ड्यूटी में लगे फ़ोर्स को SP क्राइम जितेंद्र मेहरा ने पुलिस लाइन सभागार में किया ब्रीफ़*

*परीक्षा ड्यूटी को सकुशल सम्पन्न काराये जाने हेतु नोडल बनाये गए एसपी सिटी पंकज गैरोला*

*हरिद्वार में 64 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा*

*जनपद में सम्पूर्ण परीक्षा केंद्रों को 06 जोन और 12 सेक्टरों में किया गया विभाजित, भारी पुलिस बल रहेगा तैनात*

*परीक्षा केंद्र वाले थाना प्रभारी परीक्षा संपन्न होने तक अपने क्षेत्र में रहेंगे मुस्तैद*

दिनांक 21-09-25 को प्रस्तावित UKSSSC परीक्षा 2025 के सकुशल संपादन हेतु एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए कड़े एवं स्पष्ट दिशा निर्देश के क्रम में SP क्राइम जितेंद्र मेहरा द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त फोर्स को पुलिस लाइन रोशनाबाद सभागार में ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

👉🏻 ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मी समय से ड्यूटी प्वाइंट्स पर पहुँच जाए।

👉🏻 परीक्षा के दौरान कोई भी गड़बड़ी मिलने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारी को अवगत कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

👉🏻 परीक्षा केन्द्रों पर चल रही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे वस्त्र में भी पुलिसकर्मी तैनात किये जाएं।

👉🏻 परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार की डिवाइस का प्रयोग न करें।

👉🏻 परीक्षा केन्द्र में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करे।

👉🏻 परीक्षा संपन्न होने तक केंद्र पर नियुक्त पुलिस बल सतर्कता के साथ अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

उक्त अवसर पर एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी/सीओ ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी, एएसपी सदर निशा यादव, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ यातायात व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views