नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन – स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए -डॉ अफरोज अहमद

*जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है तथा धार्मिक महत्व एवं मां गंगा के संरक्षण के लिए रेडियो कम्युनिटी माध्यम से किया जाए व्यापक प्रचार प्रसार*

*जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की गई समीक्षा।*

*हरिद्वार 20 सितंबर 2025*

जनपद भ्रमण पर पहुंचे एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ.अफरोज अहमद ने एचआरडीए सभागार में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें जिला अधिकारी मयूर दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विशेषज्ञ सदस्य डॉ . अफरोज अहमद ने जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,प्लास्टिक उन्मूलन, सीवरेज प्रबंधन, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है यहां का धार्मिक महत्व है तथा मां गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण एवं  संवर्धन के लिए तथा उन्हें स्वच्छ एव निर्मल बनाए रखने हेतु आम जनमानस को जागरूक किया जाना नितान्त आवश्यक है,इसके लिए कम्युनिटी रेडियो के  द्वारा धर्म गुरुओं एवं

पर्यावरण विशेषज्ञों के माध्यम से मां गंगा के धार्मिक महत्व के संबंध में व्यापक ढंग से प्रचार प्रसार कराया जाए।

उन्होंने कूड़ा निस्तारण एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान के प्रबंधन को बेहतर ढंग से संचालित करने को कहा।उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार से सॉलिड वेस्ट मां गंगा में न जाए, इसकी विशेष निगरानी के निर्देश दिए साथ ही ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने ये भी निर्देश दिए है कि की किसी भी उद्योगिग इकाईयों एवं मिल का ठोस अपशिष्ट एवं केमिकल युक्त पानी नदी में न जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण ,संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की हौसला अफजाई एवं सराहना करते हुए बधाई दी ।

जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ . अफरोज अहमद का स्वागत किया तथा मा. विशेषज्ञ सदस्य को आश्वस्त किया कि बैठक में उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए है उन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनाश्चित कराई जाएगी।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार,मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध,एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आरओ राजेंद्र सिंह कठैत, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल, रमनकांत त्यागी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 8 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 5 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views