शारदीय नवरात्र पर मां वैष्णो देवी मंदिर में विशेष अनुष्ठान, माता ब्रह्मचारिणी का हुआ पूजन

हरिद्वार, सप्तसरोवर मार्ग स्थित सिद्धपीठ मां वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। इस नौ दिवसीय अनुष्ठान में प्रतिदिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का विधिवत पूजन-अर्चन किया जा रहा है।

आज नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा बड़े श्रद्धा और विधि-विधान से संपन्न हुई। भक्तों ने मां की आराधना कर जीवन में संयम, साधना और शक्ति प्राप्ति की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, पूजा में हिस्सा लिया।

मुख्य यजमान महंत दुर्गादास महाराज ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि आत्मशुद्धि और शक्ति आराधना का पर्व है। इस अवसर पर विशेष पूजन और यज्ञ के माध्यम से जनमानस के कल्याण, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा और प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास ने बताया कि नवरात्र के सभी नौ दिनों तक मंदिर में विशेष पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

पूजन कार्यक्रम में पुजारी पंडित हेमंत थपलियाल, पंडित हीरा बल्लभ जोशी, अश्वनी दीक्षित, दीवान सिंह राणा और राकेश सकलानी सहित अनेक विद्वान आचार्यों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views