शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन हरिद्वार में मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा

मां ब्रह्मचारिणी तप, साधना और आत्मसंयम की प्रतीकहैं:श्रीमहंत रविंद्र पुरी

मां ब्रह्मचारिणी का पूजन साधकों को जीवन में धैर्य, साहस और आत्मबल प्रदान करता है:श्रीमहंत रविंद्र पुरी

हरिद्वार। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार और दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि नवरात्र की द्वितीय तिथि को पूजित देवी ब्रह्मचारिणी तप, साधना और आत्मसंयम की प्रतीक हैं। “ब्रह्म” का अर्थ है तपस्या और “चारिणी” का अर्थ है उसका पालन करने वाली। मां ब्रह्मचारिणी का पूजन साधकों को जीवन में धैर्य, साहस और आत्मबल प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करने से साधक की साधना में स्थिरता आती है और वह अपने आध्यात्मिक लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है। देवी के इस रूप की आराधना से व्यक्ति को ज्ञान, वैराग्य और विवेक की प्राप्ति होती है।

महाराज जी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि नवरात्र के इन नौ दिनों में देवी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर वे अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं। संयम, सेवा, और साधना के माध्यम से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views