हरिद्वार में भव्य रूप से संपन्न हुआ योग योगेश्वर महाप्रभु श्री रामलाल जी भगवान का शुभ जनमोत्सव

धर्म और योग परंपरा की पुनः प्रतिष्ठा हेतु अवतरित योग योगेश्वर महाप्रभु श्री रामलाल जी भगवान के शुभ जनमोत्सव का दिव्य आयोजन आज हरिद्वार के पावन हर की पौड़ी (नियर क्लॉक टावर) पर संपन्न हुआ।यह आयोजन श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट द्वारा परम पूज्य स्वामी अमित देव जी महाराज के पावन मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पूरे देश से आए श्रद्धालु इस ऐतिहासिक व आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बने।

अनुष्ठानों की झलकियाँरू महामंत्रोच्चार के साथ दिन का शुभारंभ, गंगाजल से अभिषेक और श्री विग्रह का दिव्य श्रृंगार, वेदिक हवन और कलश पूजन में सैकड़ों भक्तों की सहभागिता, आरती, संकीर्तन और ध्यान योग द्वारा वातावरण हुआ आलोकित,श्रद्धा और प्रेम से महाप्रसाद वितरण हुआ। इस भव्य आयोजन को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाने में श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा जिनमें श्री महेश चंद गोयल, राजेंद्र बजाज, रवि भूषण चावला, आचार्य रजनीश जी, अंकुश ओहरी, इन सभी ने न केवल व्यवस्थाओं का श्रेष्ठ संचालन किया, बल्कि प्रशासन और श्री गंगा महासभा के साथ समन्वय बनाकर आयोजन को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भव्य रूप देने में महती भूमिका निभाई।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को महर्षि काकभुशुंडी जी की वह अमूल्य भविष्यवाणी भी स्मरण कराई गई, जिसमें उन्होंने काकनदी तट पर ध्यानस्थ होकर कहा था। एक दिव्य योगावतार इस धरती पर जन्म लेगा जो धर्म की पुनर्स्थापना करेगा, योग को जन-जन तक पहुँचाएगा और विश्व में संतुलन व शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा। महाप्रभु श्री रामलाल जी भगवान को इस दिव्य भविष्यवाणी की पूर्णता के रूप में स्वीकारा जाता है। उन्होंने बताया कि हर की पौड़ी वह स्थान है जहाँ माँ गंगा स्वयं प्रकट हुईं। इसी भूमि पर इस आयोजन का होना इसे युगांतकारी आध्यात्मिक घटना बना देता है। यह आयोजन सनातन संस्कृति की अमिट छाप है।

इस अवसर पर महेश चंद गोयल , राजेंद्र बजाज , मुख्य सहयोगी कार्यकर्ता, रवि भूषण चावला, आचार्य रजनीश , अंकुश ओहरी । आयोजक संस्था श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views