पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/ मेजर जनरल सेवानिवृत्त बीसी खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर चादर चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता के निधन को प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि बीसी खंडूड़ी एक ईमानदार, अनुशासित और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सेना से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में खंडूरी जी ने अपनी कार्यशैली और सादगी से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संत समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, महंत रविदेव शास्त्री सहित अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    *खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार* *सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय…

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 3 views

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views