कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजन और रुक्मणी विवाह प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर

मनुष्य को सदैव प्रकृति और गौ सेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए:स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर में श्री गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजन एवं रुक्मणी विवाह प्रसंग का भक्तिभाव के साथ वर्णन किया गया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे परिसर में भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

ब्रह्मलीन स्वामी अर्जुन पुरी महाराज के शिष्य एवं कथा व्यास स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं हमें प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से यह संदेश दिया कि सच्चा भक्त हमेशा भगवान की शरण में रहकर जीवन की कठिनाइयों को पार कर सकता है।

गोवर्धन पूजन प्रसंग का वर्णन करते हुए स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान को समाप्त करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर धारण किया था। यह प्रसंग हमें प्रकृति संरक्षण और अहंकार त्यागने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव प्रकृति और गौ सेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी का विवाह प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और भजनों पर झूम उठे तथा पूरे मंदिर परिसर में “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारे गूंजते रहे।

मुख्य यजमान आर पी सिंह ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन समाज में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा के पावन अवसर पर कथा श्रवण करने से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कथा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान

आर पी सिंह, वीना सिंह,करमचंद, तेलुराम अग्रवाल,नितिन एन० शाह,

प्रतिमा सिंह, माया सिंह,

अशोक,उमा गर्ग, सुभाष अग्रवाल,डॉ एन के पाण्डेय,डॉ कविन्द्र लाल, राजकुमार बंसल, बागेश्वर पाण्डेय, निहारिका द्विवेदी, भोला सिंह पटना,पवन,मधु सिंगला, सुरेन्द्र शर्मा , पुनीत बजाज, सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 3 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 4 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 6 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 11 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 9 views