शांतिकुंज के रोहित ने राष्ट्रीय खेल-25 में जीता स्वर्ण

संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार 7 फरवरी।

इन दिनों उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन हो रहा है। इसमें योगासना टीम इवेंट (दशावतार थीम) मेंं शांतिकुंज के रोहित यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर हरिद्वार का नाम रोशन किया। रोहित का सपना एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण जीतना है।

शांतिकुंज लौटने पर संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से रोहित यादव ने भेंटकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धेया शैलदीदी ने रोहित को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी और मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चि. रोहित का स्वर्ण पदक जीतना केवल उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि शांतिकुंज की प्रेरणा का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और आगामी खेलों में भी सफलता प्राप्त करें, शांतिकुंज हरिद्वार का नाम रोशन करें।

चि. रोहित ने कहा कि श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या जी, श्रद्धेया शैलदीदी और देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या जी और मेरे योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से ही सतत अपने सपनों को साकार करने में मदद मिल रही है। रोहित के पिता श्री रविन्द्र यादव (शांतिकुंज कार्यकर्ता) भी योग प्रशिक्षक हैं और शांतिकुंज में  योग साधकों को प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने बताया कि चि. रोहित दो वर्ष की आयु से ही योगाभ्यास कर रहा है। रोहित 150 से अधिक योगासनों को आसानी से कर लेता है।

रबर ब्वाय के नाम से जाने जाने वाले रोहित यादव ने बताया कि मुझे अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 4 स्वर्ण, 3 सिल्वर और 2 ब्रांज मेडल मिल चुके  हैं। वहीं रोहित ने जिला व प्रांत स्तर पर 62 पदक  भी प्राप्त किया है। उनकी बहिन शांभवी यादव भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं और वे इन दिनों देवसंस्कृति विवि में अध्ययनरत हैं। शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी, गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पण्ड्या सहित शांतिकुंज कार्यकर्ताओं ने चि. रोहित को 38वें नेशनल गेम्स-25 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

  • Related Posts

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 6 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 7 views