अर्द्धकुम्भ 2027 के भव्य, दिव्य तथा सफल आयोजन हेतु दीर्घकालिक कार्यों की कार्य योजना शीघ्रता से तैयार करना सुनिश्चित करें

*हरिद्वार, दिनांक 07 फरवरी 2025* अर्द्धकुम्भ 2027 के भव्य, दिव्य तथा सफल आयोजन हेतु दीर्घकालिक कार्यों की कार्य योजना शीघ्रता से तैयार करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सीसीआर सभागार में अर्द्धकुम्भ की तैयारियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अर्द्धकुम्भ 2027 आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई भी कमी न रहे, जो भी आवश्यक कार्यों हों, उनकी समय से डीपीआर तैयार कर ली जाये। उन्होंने अल्प कालिक तथा दीर्घकालिक कार्यों की अलग-अलग सूची बनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं हेतु यातायात तथा सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित कार्य योजना पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने विद्युत, पुलिस, परिवहन, लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य किये जाये। उन्होंने अर्द्धकुम्भ के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने, अतिरिक्त ट्रान्सफर्मरों की व्यवस्था रखने, सभी विद्युत लाइनों का सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने अस्थायी पुल निर्माण, पुलों तथा घाटों की मरम्मत पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं को दिये।

जिलाधिकारी ने आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य आदि की देखभाल के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आवश्यक औषधियां एवं एंबुलेस की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था रखी जाने की कार्ययोजना तैयार करें, उन्होंने पेयजल निगम और जल संस्थान को आवश्यक व्यवस्थाएं की रूप रेखा तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा पंत द्वीप मैदान, लालजी वाला औऱ रोड़ी बेलवाला अर्ध कुम्भ व्यवस्थाओं के संबंध में व आगामी चार धाम यात्रा कि यात्रियों की पार्किंग आदि की व्यवस्था के संबंध में एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसडीएम अजय वीर सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के साथ भौतिक निरीक्षण किया।

बैठक में डीएफओ वैभव कुमार सिंह, एसपी पंकज गैराला, सिटी मजिस्ट्रेट कुुश्म चौहान, शान्तनु पराशर, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के सिंह, उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, एआरटीओ रश्मि पंत, डीओ पीआरडी पीसी पाण्डे, ईई पीडब्लूडी दीपक कुमार, जिला आपदा अधिकारी मीरा रावत, एचआरडीए अभिनव रावत, डीएसओ तेजबल सिंह, एईयूपीसीएल प्रियंका अग्रवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर (गंगा) मिनाक्षी मित्तल, व्यवस्था अधिकारी सीसीआर विकास शर्मा सहित जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

————-

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views