विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

हरिद्वार। विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर वीआईपी घाट हरिद्वार में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उत्तराखण्ड द्वारा एक भव्य और आध्यात्मिक आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नमोकार महामंत्र के सामूहिक जाप से पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में डूब गया। आयोजन में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों, श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर “स्ट्रींग्स म्यूजिकल केयर” के चेयरमैन राहुल अरोड़ा एवं रजत जैन के नेतृत्व में 150 संगीतकारों और गायकों ने नमोकार महामंत्र की अत्यंत मधुर एवं मनमोहक प्रस्तुति दी। सामूहिक स्वर में किए गए मंत्र जाप ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इस भव्य आयोजन का 108 देशों में सीधा प्रसारण किया गया, जिससे विश्वभर में जैन समाज और श्रद्धालु इस आध्यात्मिक आयोजन से जुड़े।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन, प्रबंध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम, उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण तथा एकम्स ग्रुप के चेयरमैन संदीप जैन ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अतिथियों ने नमोकार महामंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे विश्व शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला बताया।

जीतो उत्तराखण्ड महिला विंग की चेयरमैन अर्चना जैन ने कहा कि 9 अप्रैल को विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के रूप में मनाया जाना जैन समाज के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। वहीं जीतो उत्तराखण्ड के वाइस चेयरमैन पियुष जैन ने कहा कि 108 देशों में एक साथ महामंत्र का जाप विश्व में शांति, समृद्धि और ऊर्जा का संचार करेगा।

अधिवक्ता आदेश जैन ने अपने संबोधन में कहा कि नमोकार महामंत्र अत्यंत प्रभावशाली मंत्र है, जिसके उच्चारण से पापों का नाश और कष्टों का निवारण होता है। वक्ताओं में सतीश जैन और विजय जैन ने भी महामंत्र की शक्ति, महत्व और आध्यात्मिक प्रभाव पर विस्तार से विचार रखे।

कार्यक्रम में संदीप जैन, अजय जैन, अजीत जैन, मनोज जैन, रवि जैन, रितु जैन, पूजा जैन, प्रियंका जैन, पारुल जैन, रेखा जैन, मोना जैन, आभास जैन, स्वस्ती जैन, शिवांगी जैन, रचना जैन, अनिल जैन सीए, वैभव जैन सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 4 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 8 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 6 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 7 views