शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक

हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर धर्म, सेवा और सामाजिक एकता की भावना का परिचय दिया।

उत्सव का शुभारंभ भगवान शिव के रुद्राभिषेक से हुआ, जिसमें विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की गई। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और शिवभक्ति के वातावरण ने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके उपरांत मां दुर्गा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। श्री हनुमान जी को चोला चढ़ाकर विशेष पूजा की गई तथा भक्तों ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन में भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

भजन-कीर्तन के बाद हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने सेवा भाव से सभी व्यवस्थाओं को सफल बनाया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सेवा के संस्कार देने का भी माध्यम हैं।

समिति के अध्यक्ष इंद्र सेन गुप्ता ने कहा कि मंदिर समिति पिछले 26 वर्षों से निरंतर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना ही नहीं, बल्कि समाज को सेवा और संस्कारों से जोड़ना भी है।

महामंत्री गोपाल दत्त जोशी एवं मंत्री विवेक उनियाल ने कहा कि वार्षिक उत्सव समिति की परंपरा और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। हर वर्ष श्रद्धालुओं का बढ़ता उत्साह इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने सभी सहयोगियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विजय ग्वारी, अर्पित वाजपेयी, विमलेश शर्मा, आर.पी. अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश आहूजा, कांची गिरि, के.सी. शर्मा, संजय गोयल, सुभाष गुजराल, आर.पी. चौरसिया, इंद्र मोहन बर्थवाल, जी.सी. दास, राजकुमार मल्होत्रा, प्रभात किशोर घिल्डियाल, ओम प्रकाश कुकरेती, पंडित योगीराज, रविकांत बेलवाल, राजीव भट्ट, सुशीला घिल्डियाल, अनीता उनियाल, रागिनी कुकरेजा, नीलम और रजनी गुजराल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/ मेजर जनरल सेवानिवृत्त…

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    *खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार* *सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 6 views

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 5 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 10 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 9 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views