विकसित भारत, विकसित उत्तराखण्ड” प्रदर्शनी

मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार श्रीमती आकांक्षा कोण्डे द्वारा आज नेहरू स्टेडियम, रुड़की, हरिद्वार में 04 से 06 मार्च 2025 तक चलने वाली “विकसित भारत, विकसित उत्तराखण्ड” प्रदर्शनी में भ्रमण किया गया। उनके द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल में प्रदर्शित उत्पादों, उपकरणों, आदि की जानकारी प्राप्त की गई और महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये गये।

“विकसित भारत, विकसित उत्तराखण्ड” प्रदर्शनी में जिला मिशन प्रबन्धन इकाई, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, हरिद्वार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। स्वयं सहायता समूह सदस्यों द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के आकर्षक जूट बैग, पर्स आदि को देखकर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा काफी प्रशंसा की गई और एन.आर.एल.एम. के कार्यक्रमों में सोविनियर के रूप में देने के लिए स्वयं सहायता समूह उत्पादों को प्राथमिकता से लेने के लिए कहा गया। उन्होंने नारसन विकासखण्ड में मशरूम उत्पादन करने वाले स्वयं सहायता समूह द्वारा लाये गये मशरूम देखे गये और उनके कार्य को और बेहतर ढंग से करने के लिए सुझाव दिये जिससे समूह वर्ष भर मशरूम उत्पादन का कार्य करते हुए अपनी आजीविका में वृद्धि कर सके।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांशा कोण्डे द्वारा स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये Soft Toys को देखकर प्रशंसा की गई और सुझाव दिये गये कि इनकी बिकी हेतु First Cry जैसे Brands से बात की जाये।

“विकसित भारत, विकसित उत्तराखण्ड” प्रदर्शनी में विभिन्न विकासखण्डों से लखपति दीदीयों और उद्यम करने वाली महिलाओं का अध्ययन भ्रमण कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे द्वारा समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय को बढ़ाने हेतु काम करने के लिए प्रेरित किया गया। उनके द्वारा महिलाओं को कहा गया कि उन्हें प्रशिक्षण की आवश्यकता है तो वे बतायें, उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। उन्हें फंड की आवश्यकता है तो उनका बैंक ऋण कराया जायेगा। रीप के माध्यम से उन्हें उद्यम स्थापित करने हेतु सहयोग प्रदान किया जायेगा। सहायक परियोजना निदेशक/ जिला मिशन प्रबन्धक, हरिद्वार सुश्री नलिननीत घिल्डियाल द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि दिनांक 04 मार्च से प्रारम्भ हुई प्रदर्शनी में प्रदर्शित एस.एच.जी. उत्पादों की बिकी भी हो रही है। आगन्तुकों द्वारा इनके विषय में उत्सुकता से जानकारी प्राप्त की जा रही है जिससे समूहों का उत्साहवर्द्धन हो रहा है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, डी.आर.डी.ए., श्री के.एन. तिवारी, जिला विकास अधिकारी, श्री वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खण्ड विाकस अधिकारी, रूड़की, ब्लॉक मिशन प्रबन्धक, रुड़की, नारसन व अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    हरिद्वार। बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। इस मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 3 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 7 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 7 views