भ्रूण परीक्षण की सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम

*सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी रखा जाएगा गुप्त*

हरिद्वार 05 मार्च 2025– जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी की बैठक आपदा कण्ट्रोल रूम सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम का सख़्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि तकनीकि रूप से निगरानी के साथ ही सामाजिक जागरूकता एवं भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी निर्देश दिए कि भ्रूण परीक्षण करने वाले एवं कराने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी तथा डिकॉय गर्भवती महिला को 60 हजार व सहयोगी एवं अन्य पुरुष एवं महिला को 40 हजार की धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोई भी सेंटर भ्रूण परीक्षण न कर पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड सेंटरो पर नियमित छापेमारी की जाए, तथा छापेमारी की डिटेल प्रत्येक बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

समिति ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण हेतु सभी औपचारिकताएं पूर्ण बताए जाने व टीम के स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर 5 केन्द्रो के पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करने हेतु अनुमोदन किया गया तथा 1 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त किया गया व 2 आवेदन पत्रों को आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए जबकि 7 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण हेतु अनुमोदन किया गया। समिति द्वारा 13 अल्ट्रासाउंड मशीनों के मशीन नम्बर चेक कर, अपडेट करते हुए फार्म बी जारी करने के निर्देश दिए गए। प्रज्ञा हॉस्पिटल झबरेड़ा में अल्ट्रासाउंड संचालन हेतु डॉक्टर द्वारा योग्यता पूरी न करने पर आवेदन पत्र निरस्त किया गया। बांके बिहारी नर्सिंग होम एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर रूड़की में केंद्र स्थानांतरण हेतु अनुमोदन दिया गया। आर्यन हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड केंद्र लक्सर को केंद्र में स्थापित मशीन के विक्रय हेतु अनुमति प्रदान की गई। डॉ. शारदा स्वरूप मुख्य चिकित्सा सेवा भेल में सील अल्ट्रासाउंड मशीन को नियमानुसार डिस्पोज ऑफ़ करने की अनुमति प्रदान की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, ऐसीएमओ डॉ.अशोक तोमर, समिति सदस्य यशपाल सिंह, एफ अली, डीसी प्रसाद, कविका शर्मा, रवि संदेल आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी, श्रीमहंत दर्शन भारती और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं एलएलएम की डिग्री प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल…

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 31, 2026
    • 3 views

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 4 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 10 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 11 views