वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गौतम ने किया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

हरिद्वार, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गौतम ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुुंचकर नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंटकर कमल की माला, गंगा जली एवं माता की चुनरी भेंटकर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया और उनसे हरिद्वार आने का आग्रह किया। मनोज गौतम ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता भाजपा की रीती नीतियों को प्रचारित प्रसारित करने में अपना योगदान अवश्य करता है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। मनोज गौतम ने कहा कि भाजपा ही देश के विकास में अपना योगदान देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर कर रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। स्वागत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को हरिद्वार में होने वाले अर्ध कुंभ मेले में सम्मिलित होने का आग्रह करते हुए मनोज गौतम ने कहा कि अर्ध कुंभ मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से दिव्य, भव्य और अलौकिक स्वरूप मंे संपन्न होगा। सनातन संस्कृति की पताका देश दुनिया में पहुंचेगी। मनोज गौतम ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना योगदान दे रहे हैं। सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सभी वर्गों के विकास में निर्णायक भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 4 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 5 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views