नीति आयोग के संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के लिए जनपद को मिला मेडल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपद में चलाये गये संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के लिए जनपद को सम्मानित किया गया । आज देहरादून में नीति आयोग द्वारा राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह मुख्य सेवक सदन/मुख्यमंत्री कार्यालय, देहरादून में आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान समारोह के दौरान हरिद्वार जनपद द्वारा आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान कार्यक्रम मे किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी डा0 ललित नारायण मिश्र को सम्मानित किया गया । मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । जनपद हरिद्वार द्वारा नीति आयोग के कार्यक्रमों में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जिले की टीम की प्रशंसा की गई । मुख्यमंत्री द्वारा नीति आयोग के कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया है । जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी आर0 के0 सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर यादव, अपर जिला सांख्यकीय अधिकारी सुभाष सिंह शाक्य, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, चिकित्साधिकारी डा0 कोमल, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, निम्मी राणा, अवतारी सती, राजकुमार, जयवीर कौशल आदि को भी सम्मानित किया गया ।

  • Related Posts

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    हरिद्वार। सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के भगवा वस्त्र पहनकर संसद परिसर में कटोरा लेकर प्रदर्शन करने का मामला अब संत समाज में भी तूल पकड़ने लगा है। रविवार…

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 3 views

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 7 views

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 31, 2026
    • 5 views

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 6 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 6 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 10 views