रोटरी क्लब कनखल ने पंतजलि योगधाम में किया छात्रों को भोजन वितरण

उत्तरदायित्व के साथ समर्पण का प्रतीक है समाजसेवा-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 1 जुलाई। रोटरी क्लब कनखल ने पतंजलि योगधाम में विशेष सेवा कार्यक्रम के तहत वहां अध्ययनरत छात्रों को पौष्टिक भोजन वितरित किया। रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह व सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करना था, ताकि वे स्वस्थ शरीर और मन से अपने अध्ययन एवं योगाभ्यास में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में रोटरी क्लब कनखल के सदस्यों ने सेवाकार्य में भाग लेकर सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया। रोटरी क्लब की और से आगे भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि समाजसेवा उत्तरदायित्व के साथ समर्पण का प्रतीक भी है। रोटरी क्लब कनखल ने सेवा कार्य के माध्यम से समाज को संदेश दिया है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष चेतन घई, उपाध्यक्ष मनोज सुभुद्धि, अक्षय अग्रवाल, डा.विशाल गर्ग, डा.शीलू भाटिया, हरविंदर सिंह भाटिया, गौरव शर्मा, साहिल चावला, केशव जोशी, अनुभव गर्ग, सचिन गुप्ता एवं विक्रमजीत सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 4 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views