सुप्रयास कल्याण समिति का छात्र चयन एवं सम्मान समारोह संपन्न

हरिद्वार।

उत्तरी हरिद्वार में सुप्रयास कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी छात्रों के चयन एवं सम्मान समारोह ऋषि संस्कृति महाविद्यालय खड़खड़ी में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा,प्रोफेसर डॉ. मनीषा दीक्षित, डॉ. इला शर्मा चावला,अधिवक्ता राजेंद्र गोस्वामी,डॉक्टर सत्यनारायण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने की। इस अवसर पर समिति द्वारा चयनित छात्रों को प्रतीकात्मक रूप से शिक्षा सामग्री वितरित की गई तथा उनके वार्षिक शैक्षिक व्यय की जिम्मेदारी संस्था द्वारा ली गई।

समिति ने न केवल नए चयनित छात्रों की शैक्षिक सहायता की घोषणा की, बल्कि वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 छात्रों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया। सम्मानित छात्रों में वैष्णवी अग्रवाल, शानवी गिरी, ईशिका धीमान, एकता कोरी, रेहा बाली, छवि किशोरी लाल, सौरभ पाण्डेय, दीक्षा मेहरोत्रा, आशु, अभिषेक सिंह, चिरंजीव पपनोई सहित सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शाश्वत मित्तल शामिल थे।

समारोह में ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. मनीषा दीक्षित, डॉ. इला शर्मा चावला (दंत रोग विशेषज्ञा) और देवसंपद संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश के प्राचार्य डॉ. संजीव शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया। डॉ. बत्रा ने चयनित छात्रों की शिक्षा शुल्क वहन करने की घोषणा की, वहीं डॉ. इला शर्मा ने उनके दंत स्वास्थ्य की ज़िम्मेदारी ली और डॉ. मनीषा दीक्षित ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श देने का आश्वासन दिया।

वर्ष 2025-26 के लिए चयनित 27 छात्रों में छवि, वैष्णवी गिरी, उन्नति सैनी, गुड़िया गिरी, अभिनव कुमार, आरुषि पाण्डेय, रेहा बाली, ऋद्धि गम्भीर, चिरंजीव पपनोई, ईशिका धीमान, आशु, शानवी गिरी, भव्या अग्रवाल, वैष्णवी अग्रवाल, ऋतिका, अभिषेक सिंह, जाह्नवी, दक्ष राही, सुहानी शर्मा, परिधि शर्मा, वर्षा झा, देव्या, मानवी उपाध्याय, गौरव पाण्डेय, आराधना, आरुचि शर्मा, एकता कोरी शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन बिन्दु (विनीता) बलूनी, सोमित डे एवं महामंत्री डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी,महामंत्री डॉक्टर सत्यनारायण शर्मा,कोषाध्यक्ष कौशल किशोर मित्तल, एड. वरिष्ठ पत्रकार रत्नमणि डोभाल, मुकेश वार्ष्णेय, दीप तिवारी, डॉ. प्रशांत पालीवाल, यशोदा अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने शिक्षा, सहयोग और सेवा की भावना को बल दिया तथा छात्रों को आत्मनिर्भरता और समर्पण का संदेश दिया।

  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/ मेजर जनरल सेवानिवृत्त…

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    *खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार* *सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 6 views

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 5 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 10 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 10 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views