यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

हरिद्वार। बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। गुरुवार को यूथ कांग्रेस के सचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

प्रदर्शन के दौरान सार्थक ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों की अनदेखी की गई और उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया। उन्होंने कहा कि यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के विकास कार्यों में भी भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। विपक्षी विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों को बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि विकास के नाम पर विपक्षी विधायकों की उपेक्षा की जा रही है।

पूर्व प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल और कृतिक बिरला ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह का रवैया जारी रहा तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करेंगे।

हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने भी विपक्ष की उपेक्षा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिला योजना जैसी महत्वपूर्ण बैठकों में सभी जनप्रतिनिधियों को बराबर का अवसर मिलना चाहिए, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा तय की जा सके। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता सोम त्यागी, महेश प्रताप राणा, संजय सैनी, अशोक शर्मा, निखिल सौदाई, राजवीर चौहान, पार्षद सुनील कुमार, पार्षद सहित सेठी, पार्षद हिमांशु गुप्ता, आनंद मेहरा, सौरभ सैनी मनोज जाटव, अनिल ठाकुर, गौरव चौहान, मोहित चंचल, वरुण टाक, राजीव जोशी, आकाश, विवेक बाबरे, आरिफ अब्बासी, पारस और अभिषेक वासु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 6 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 4 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views