त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला प्रशासन के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा आगामी आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज,श्रीमहंत हरी गिरी जी महाराज (महामंत्री, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद), श्रीमहंत शांकरानंद सरस्वती जी महाराज (कोषाध्यक्ष), कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह, श्रीमहंत मोहन भारती जी महाराज (सभापति, पंचदशनाम जूना अखाड़ा), महंत धनंजय गिरी, स्वामी शिव गिरी जी महाराज, स्वामी माधव गिरी जी महाराज सहित अन्य संत-महात्मा और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस दौरान संतों और अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, स्वच्छता और आवास संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया। साथ ही यह सुनिश्चित करने की बात कही गई कि महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में प्रशासन और संत समाज के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति बनी, ताकि महाकुंभ मेला भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जा सके।

  • Related Posts

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    हरिद्वार, 29 अप्रैल 2026। नगर निगम ने जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए तहरीर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 3 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views