बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सनातन धर्म के गौरवपूर्ण पुनरागमन का प्रतीक है।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव को अखाड़ा परिषद एवं लाखों साधु-संतों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं, आशीर्वाद और साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि वर्षों से मंदिरों पर हमले, सनातनियों पर अत्याचार और धार्मिक स्वतंत्रता पर हो रहे कुठाराघात का अब अंत हो गया है।

उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती पर अब भगवा ध्वज लहराएगा, जो मां दुर्गा की शक्ति, भगवान श्रीराम की मर्यादा और भगवान जगन्नाथ की भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने मोदी के नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति और भूपेंद्र यादव की मेहनत को इस जीत का आधार बताया।

श्रीमहंत ने विश्वास जताया कि अब बंगाल में सनातन मूल्यों के साथ शासन होगा, मंदिरों में घंटियां गूंजेंगी और धार्मिक आयोजनों पर कोई रोक नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सहित सभी सनातनी इस जीत पर गर्व महसूस कर रहे हैं और मां मनसा देवी से सभी पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।

  • Related Posts

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    हरिद्वार। बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जोरदार…

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 5, 2026
    • 3 views

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    • By Admin
    • April 30, 2026
    • 4 views

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 7 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 7 views