मुख्यमंत्री को संतो ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने विकास कार्यों को सराहा

देहरादून।

मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को एक विशेष अवसर देखने को मिला, जब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में संतों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने पहुंचा। संतों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं दीं।

इस मौके पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड तीव्र गति से सर्वांगीण विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि चाहे बुनियादी ढांचा, धार्मिक पर्यटन या जनकल्याणकारी योजनाएं, हर क्षेत्र में राज्य ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।

उन्होंने विशेष रूप से हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में यह महाकुंभ पहले से अधिक भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा। सरकार की तैयारियों को उन्होंने सराहनीय बताते हुए कहा कि इनसे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत दर्शन भारती, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज सहित कई संत उपस्थित रहे। सभी संतों ने राज्य की निरंतर प्रगति और मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत समाज का आशीर्वाद राज्य सरकार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views