जनपद के अन्तर्गत संचालित स्कूल कॉलेज के निकट कोई भी तम्बांकू, गुटखा की दुकानें संचालित न हो जिलाधिकारी

*नशीले पदार्थ के विरूद्व संयुक्त रूप से छापेमार की कार्यवाही की जाए जिलाधिकारी।*

हरिद्वार, 15 सितम्बर, 2025-

जनपद के युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में एनसीओआरडी की बैठक आयोजित की गई, बैठक में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बच्चों एवं युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखने के लिए जनपद में संचालित हो रहे सभी स्कूल कॉलेजों के निकट कोई भी गुटका तम्बांकू की दुकानें संचालित न हो।

उन्होंने इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए यदि स्कूल कॉलेज के बाहर तम्बांकू एवं गुटका कोई भी व्यक्ति खाया पाया जाय उसका सामान जब्बत करते हुए उसके विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कि जाए। उन्होंने पुलिस एवं समाज कल्याण विभाग को यह भी निर्देश दिए कि नशीले पदार्थो के विरूद्व निरंतर संयुक्त निरीक्षण किया जाए तथा कई से कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल वहां पर छापेमारी की कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी आम जनमानस को जागरूक किया जाए। उन्होंने नशे की प्रवृति को रोकने के लिए आमजनमानस स्थानीय नेताओं एवं धर्मगुरूओं स्वयंसेवी संगठनों एवं गैर सरकारी संगठनों व अन्य हितधाराकों के साथ सहयोग करने हेतु समन्वय करने के निर्देश दिए गये

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अकांक्षा कोण्डे, एडी आईबी रोहित यादव, डीप्टी कमिश्नर राज्य कर दीपक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह, फूड इंस्पेक्टर हरीश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,श्री महंत दर्शन भारती महाराज ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री को दी बधाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 3 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views