भारत को स्पोर्ट्स सुपर पावर बनाने में उत्तराखंड की बड़ी भूमिका : रेखा आर्या

*कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना हमारी संस्कृति की रक्षा करना है:श्री महंत भले गिरि महाराज*

*हरिद्वार में पहली यूथ राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया*

*दो दर्जन से ज्यादा राज्यों की टीम ले रही है हिस्सा*

*हरिद्वार, 28 जून।* खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हरिद्वार में पहले यूथ अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 27 और बालिका का वर्ग में 26 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की टीम हिस्सा ले रही है।

हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में हर सप्ताह एक या दो नेशनल स्तर की खेल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इससे स्पष्ट है कि उत्तराखंड बहुत तेजी से खेल भूमि बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के साथ-साथ खेल जगत में सुपर पावर भी बनाना है और इसमें उत्तराखंड की बड़ी भूमिका रहने वाली है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी अगर समर्पण, अनुशासन और इच्छा शक्ति के साथ अपने खेल में जुटेंगे तो उन्हें नाम, पैसा, कैरियर सब कुछ मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के परंपरागत खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है और हाल ही में हमने परंपरागत भारतीय खेल खो खो का पहला वर्ल्ड कप आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि भारत में 2036 का ओलंपिक आयोजित करने की तैयारी चल रही है और उम्मीद है कि इसमें भारतीय परंपरागत खेलों को भी जगह मिलेगी।

पंच दशनाम जूना अखाड़ा के श्री महंत भले गिरि महाराज ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का सशक्त जरिया है। उन्होंने विशेष रूप से कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को संरक्षण और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है।

श्रीमहंत भले गिरि महाराज ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को केवल जीत और हार तक सीमित न रखें, बल्कि इसे आत्मविकास और चरित्र निर्माण का माध्यम बनाएं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और जागरूक युवा ही देश का भविष्य गढ़ सकता है।

आयोजकों ने श्रीमहंत भले गिरि महाराज का सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर हरियाणा में कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पवार, पंचदशनाम जूना अखाड़ा के श्री महंत भले गिरी महाराज, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, महासचिव चेतन जोशी, भारतीय कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत, महासचिव जितेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी शिबाली गुरुंग, बिहार कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुमार विजय आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 6 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 7 views