जिलाधिकारी और एस एस पी ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

*हरिद्वार 28 जून 2025*

*कावंड यात्रा को सुगम ,सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैद

*मेला क्षेत्र में जिलाधिकारी की रेख – देख में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान*

*मेला क्षेत्र के अंतर्गत किए गए अतिक्रमण जिसमें बिना अनुमति के लगाए गए खोके,रेहड़ी, ठेली को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल की निगरानी में हटाया गया*

राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्र को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारीयों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

*मेला क्षेत्र में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान*

कावंड यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ साफ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में आज सीसीआर,रोड़ी बेलवाला मैदान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कांवड़ यात्रा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए तथा आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए मेला क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा होने ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में काफी गंदगी एवं कचरा एकत्रित हो रखा है उसे एक सप्ताह के भीतर साफ सफाई करने के निर्देश दिए।

*मेला क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रेख-देख में हटाया गया*

कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए मेला क्षेत्र में बिना अनुमति के लगाया गए खोके,फड़ और ठेली को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा हटाया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं पुलिस को निर्देश दिए है कि मेला क्षेत्र में बिना अनुमति और अवैध रूप से  संचालित हो रही दुकानों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए, उन्होंने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र एवं हरकी पौड़ी, चमगादड़ टापू,पंतद्वीप मैदान,पुलो एवं अन्य किसी भी मेला क्षेत्र में जो भी अतिक्रमण किया गया है उससे तत्परता से हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रायः देखने में आ रहा है कि मेला क्षेत्रों में संचालित हो रही अवैध दुकानों से आवाजाही बाधित होती हैं,जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है एवं जाम की स्थिति बनी रहती है इसके लिए जरूरी है कि मेला क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी दशा में अवैध दुकानों का संचालन न किया जाए।इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम,पुलिस एव संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से मेला क्षेत्र का मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार,एसपी सिटी पंकज गैरोला,एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र चौधरी,तहसीलदार सचिन कुमार,एसएनए ऋषभ उनियाल,सीओ सिटी शिशुपाल नेगी,एसएचओ नगर कोतवाली रितेश शाह आदि अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 5 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 6 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views