प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

हरिद्वार ,रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, ज्वालापुर के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों को प्रयोगात्मक ज्ञान के लिए चीला जल विद्युत गृह ले जाया गया जहाँ छात्रों को जलविद्युत उत्पादन की व्यावहारिक प्रक्रिया और नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व से अवगत कराया गया।

भ्रमण के दौरान परियोजना के अधिशासी अभियंता ने छात्रों को मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी।छात्रों ने देखा कि कैसे गंगा नदी के जल को शक्ति नहर के माध्यम से टर्बाइन तक पहुँचाया जाता है।

इंजीनियरिंग विशेषज्ञों ने जनरेटर, कंट्रोल रूम और ग्रिड सिस्टम की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। साथ ही जल संसाधनों के उचित प्रबंधन और ईको-फ्रेंडली ऊर्जा उत्पादन पर चर्चा की।

संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी जी ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और वे किताबी ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़ पाते हैं।

भ्रमण दल में 45 छात्र और 7 शिक्षक शामिल रहे। सभी छात्रों ने इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views