एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

हरिद्वार 14 मार्च

एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ योग और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ। शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने विभिन्न सरकारी जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति स्थानीय निवासियों को जागरूक किया।

योगाभ्यास एवं गंगा आरती: दिन की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें छात्राओं को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया गया। इसके पश्चात छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने श्रद्धाभाव के साथ पतित पावनी गंगा जी की आरती की । स्वयंसेवियों और शिक्षिकाओं ने अभीग्रहित बैरागी कैंप की बस्तियों तथा रामनिवास आश्रम, संन्यास रोड का भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने निवासियों को केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री जनधन योजना: डॉ. पदमावती तनेजा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के हर परिवार को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना और उनका खाता खोलना है।

नंदा गौरा योजना: डॉ. तनेजा ने जानकारी दी कि उत्तराखंड सरकार की यह योजना बालिकाओं के जन्म से लेकर शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है

सुकन्या समृद्धि योजना: डॉ. पुनीता शर्मा ने बताया कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत यह योजना बालिकाओं की उच्च शिक्षा और विवाह के लिए धन संचय का एक सुरक्षित माध्यम है।

निर्वाचन पुनरीक्षण: डॉ. शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पारदर्शिता हेतु जिन मतदाताओं या उनके अभिभावकों का नाम वर्ष 2003 या उससे पहले की सूची में है, उन्हें पूर्व सत्यापित माना गया है।

अभियान के दौरान छात्रा इकाई की तनु, वंशिका, मयूरी, सोनाली, नेहा, वैभवी एवं कंचन ने घर-घर जाकर निवासियों को विस्तार से योजनाओं के लाभ बताए और उनसे इन योजनाओं से जुड़ने का आग्रह किया।

  • Related Posts

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय शिविर का हुआ समापन हरिद्वार,शुक्रवार को अलकनंदा घाट पर अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय शिविर का हुआ समापन। अन्नदाता…

    त्याग, तपस्या और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    महंत देवानंद वन का योगदान सदैव रहेगा स्मरणीय, संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून : श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी हरिद्वार, 12 जून। राजस्थान के निरंजनी अखाड़े के ब्रह्मलीन महंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 3 views

    त्याग, तपस्या और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 5 views

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 5 views

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 5 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 8 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views