पाकिस्तान के सिंध से 58 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा हरिद्वार

हरिद्वार, 25 फरवरी। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 58 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को हरिद्वार पहुंचा। पाकिस्तान से आए हिंदुओं के उत्तरी हरिद्वार स्थित संत शदाणी देवस्थानम पहुंचने पर संत शदाणी देवस्थानम के मुख्य सेवादार अमरलाल शदाणी ने पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया। अमर लाल शदाणी ने बताया कि श्रद्धालु सतगुरु संत राजाराम साहिब के मूर्ति अनावरण समारोह और महाशिवरात्रि जागरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत आए हैं। सभी श्रद्धालु इसके अलावा भी कई धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे। अमरलाल शदाणी ने बताया कि पाकिस्तानी हिंदुू श्रद्धालु शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठिर लाल के सानिध्य में प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान करने के बाद हरिद्वार पहुंचे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी श्रद्धालु बुधवार सुबह 8 बजे हरकी पैड़ी पर अस्थि प्रवाह कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संत शदाणी गंगा घाट पर पिंडदान, हवन यज्ञ और गंगा स्नान करेंगे। धार्मिक क्रियाओं के उपरांत श्रद्धालु पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण भी करेंगे। इसके बाद शाम को श्रद्धालु नवम पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठिर लाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यात्रा पूर्ण करने के उपरांत जत्था हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए रवाना हो जाएगा। पाकिस्तान से हरिद्वार आए हिंदु श्रद्धालुओं ने कहा कि हरिद्वार आकर उन्हें दिव्य अनुभूति हो रही है। संत शदाणी देवस्थानम द्वारा किए गए स्वागत और सुविधाओं के लिए भी श्रद्धालुओं ने आभार व्यक्त किया। डा.मंशा राम, आकाश दोलतानी, सुनील कुमार, चेतन दास, शंकर लाल, राजा परीक्षित, सागर कुमार, भगत लाल, अशी माई, रजनी, रेखा बाई, मेहरचंद, वीजी बाई, दिया कुमारी, बलदेव, ओम प्रकाश, भावेश लाल, आर्यन मखीजा, शीला बाई, बेंकुट कुमार, अंतर्राष्ट्रीय सेवादार बाबू लाल शदाणी आदि ने कहा कि इस धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा से दोनों देशों के बीच आपसी सौहार्द और धार्मिक सद्भाव को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views