गैंगरेप व देह व्यापार कराने की आरोपी महिला की जमानत अर्जी रद्द

हरिद्वार।संवाददाता

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म व अनैतिक देह व्यापार करने के मामले में दूसरी आरोपी महिला की जमानत अर्जी अपर जिला जज/एफटीएससी न्यायाधीश चंद्रमणि राय ने रद्द कर दी है।जबकि आरोपी महिला का चौथा आरोपी पति बंटी उर्फ विपिनकांत मौके से फरार हो गया था।

शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि आठ अगस्त 2023 को स्थानीय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित एक रिहायशी कॉलोनी में नाबालिग व अन्य महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी।सूचना मिलने पर ह्यूमन ट्रैफलिंक टीम ने मौके पर छापा मारकर एक 15 वर्षीय पीड़िता व शिकायतकर्ता युवती को बरामद किया था। ह्यूमन ट्रैफलिंक टीम ने नाबालिग समेत दो पीड़ितों के साथ आरोपी महिला शीला उर्फ संतोषी,साधना व सन्नीराज को मौके पर पकड़ा था।जबकि मौके से आरोपी बंटी उर्फ विपिनकान्त भागने में सफल हो गया था।आरोप लगाया है कि आरोपी महिला व उसके साथी मौके से बरामद 15 वर्षीय लड़की व एक महिला को बहला फुसलाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म,सामूहिक दुष्कर्म व अनैतिक देह व्यापार का धंधा करा रहे थे।पीड़ित युवती ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर स्थानीय ह्यूमन ट्रैफलिंक टीम ने आरोपी महिला साधना पत्नी बंटी उर्फ विपिनकांत निवासी छोटा नवी थाना व जिला हाथरस यूपी समेत चार के खिलाफ संबंधित धाराओ में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था।फिलहाल,उक्त केस में विचारण चल रहा है।मामले की सुनवाई के बाद एडीजे/एफटीएससी न्यायाधीश ने आरोपी महिला साधना की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। विचारण कोर्ट ने पूर्व में दो आरोपियों बंटी उर्फ विपिनकांत व शीला उर्फ संतोषी की जमानत अर्जियां रद्द कर चुकी है।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views