जिला अस्पतालों में मिलेगा कैंसर का इलाजः डॉ. धन सिंह रावत

*केन्द्रीय बजट में हेल्थ सेक्टर के लिये कई अहम योजनाएं*

*स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने जताया पीएम व केन्द्रीय वित्त मंत्री का आभार*

देहरादून, 1 फरवरी 2025

केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गये आम बजट में हेल्थ सेक्टर के लिये की गई घोषणाएं पर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुशी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुये कहा कि बजट में किये गये प्रावधानों से प्रदेश के स्वास्थ्य सेक्टर को खासा फायदा मिलेगा। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल टूरिज्म पर पहले से फोसक रही थी और अब केन्द्रीय बजट में इसे बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है। जिससे राज्य सरकार की योजनाओं और बल मिलेगा। इसके अलावा उन्होने बताया कि बजट में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश के जिला अस्पतालों में भी कैंसर रोगियों को उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिय सर्वाइकल कैंसर टीका, आशाओं व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भार के तहत हेल्थ कवरेज, टीकाकरण के लिये डिजिटल प्लेटफॉर्म, कैंसर सहित दुलर्भ बीमरियों से पीड़ित रोगियों को राहत देने के लिये 36 दवाओं के शुल्क पर छूट, सस्ते मेडिकल उपकरण का प्रावधान भी बजट में किया गया है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की सुविधा, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अगले पांच वर्षों में 75 हजार सीटों को बढ़ाने का लक्ष्य बजट में रखा गया है। जिसमें से अगले वर्ष 10 हजार अतिरिक्त सीट बढ़ाई जायेगी। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने के लिये विभागीय अधिकारियों को केन्द्रीय बजट के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*

जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी

माननीय स्वास्थ्य मंत्री।

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 12 views