रामानंद इंस्टीट्यूट की 3 छात्राओं का हुआ प्लेसमेंट में चयन

हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट ज्वालापुर की 3 छात्राओं को रियल एस्टेट क्षेत्र की नामचीन कंपनी प्रोविडेंट कैपिटल ने कैंपस प्लेसमेंट में चयनित किया है। प्रबंध समिति के चेयरमैन श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज और निदेशक श्री वैभव शर्मा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट ऑफिसर आर ऐ शर्मा ने बताया कि कंपनी ने पहले चरण में ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। एम बी ए से हानिका अग्रवाल, उमा राजपूत एवं बी कॉम हॉनरस से ईशा यादव का चयन व्यवसाय विकास अधिकारी के पद पर हुआ। निदेशक श्री वैभव शर्मा ने कहा, ‘हमें खुशी है कि एक बार फिर देश की शीर्ष कंपनियों ने हमारे छात्रों पर अपना विश्वास जताया है। हमारे छात्रों द्वारा की गई कड़ी मेहनत और संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा इन प्लेसमेंट परिणामों में परिलक्षित होती है। आने वाले वर्षों में हम उद्योग के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हम सामाजिक रूप से जागरूक जिम्मेदार छात्र तैयार करते रहें जो इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में मदद करें। कंपनी के मानव संसाधान विभाग कि पमुख गायत्री परिधा ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। इस अवसर पर संस्थान के प्लेसमेंट ऑफिसर आरए शर्मा, डॉ. मयंक गुप्ता, मनुज उनियाल, मनीषा, वैशाली , शिवांगी वर्मा, निकिता धीमान, गरिमा चुघ, रोहित कुमार, हर्षिल शर्मा, कीर्ति चुघ आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views