जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबन्धन समिति जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित हुई

*हरिद्वार 30 सितंबर 2025*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा प्रबन्धन समिति जिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। उन्होंने निर्देश दिए कि उपचार हेतु आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, औषधि, रसायन, सर्जिकल सामग्री आदि को समय से क्रय किया जाए। उन्होंने चिकित्सालय में आउटसोर्स कर्मियों की आपूर्ति हेतु टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नियम एवम् प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने आउटसोर्स टेंडरिंग की फाइलों का गहनता से परीक्षण करने के निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी को दिए।

समिति द्वारा चैन राय महिला चिकित्सालय के लिए विभिन्न मद्दों में 2 करोड़ 81 लाख का अनुमोदन किया गया एवं हर मिलाप मिशन जिला चिकित्सालय के लिए विभिन्न मद्दों में 3 करोड़ 35 लाख का अनुमोदन किया गया ।

उन्होंने पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की पुष्टि व विगत माहों के प्रगति की समीक्षा की गई।

प्रमुख अधीक्षक सचिव चिकित्सा प्रबंधन समिति जिला चिकित्सालय डॉ आर वी सिंह ने चैन राय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं हर मिलाप जिला चिकित्सालय हरिद्वार के वित्तीय वर्ष 2025- 26 के अंतर्गत बजट प्रस्ताव हेतु एजेंडा एवं उसका विवरण दिया गया।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह,प्रमुख अधीक्षक सचिव चिकित्सा प्रबंधन समिति जिला चिकित्सालय डॉआर वी सिंह ,मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार,डॉ संदीप निगम, सासंद प्रतिनिधि बृजेश कुमार गुप्ता, मेयर प्रतिनिधि सचिन,विधायक प्रतिनिधि राजेश जोशी,डायरेक्टर पौड़ी के प्रतिनिधि डॉ राजीव, प्रशासनिक अधिकारी विपिन राणा,धीरेन्द्र सिंह,नरेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views